📰 शाहजहाँपुर: परिवार परामर्श केंद्र में 5 मामलों की सुनवाई, 2 दम्पति सुलह के बाद साथ लौटे


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल 5 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 2 दम्पतियों को आपसी समझौते के बाद सकुशल साथ विदा किया गया।

थाना कांट क्षेत्र के एक दम्पति, जिनका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था, के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पिछले 5 महीनों से मायके में रह रही थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अपने परिजनों के प्रभाव में आकर उसके साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहा था। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद दोनों आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए।


इसी प्रकार थाना सिंधौली क्षेत्र के एक अन्य दम्पति, जिनका विवाह लगभग 8 माह पूर्व हुआ था, के बीच भी आपसी विवाद उत्पन्न हो गया था। पत्नी ने पति पर बेवजह शक करने का आरोप लगाया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और साथ रहने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



Previous Post Next Post