त्योहारों के मद्देनजर सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल 2026।

 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सदर बाजार थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा व्यापक पैदल गश्त की गई।

गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, नियमित गश्त जारी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया और आमजन में विश्वास की भावना मजबूत हुई।

Previous Post Next Post