Breaking News

📰 शाहजहाँपुर: थाना बंडा पुलिस को सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बंडा पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 4 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देवकली तिराहे से अभियुक्त निखिल गुप्ता (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी मोहल्ला गायत्रीनगर, थाना बंडा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना बंडा में मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस एवं 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशा रानी एवं कांस्टेबल बाबूराम की टीम शामिल रही।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments