Breaking News

गेमिंग कैफे में दबंगों का हमला, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत

 

विशेष संवाददाता, लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में एक गेमिंग कैफे पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोप दरवाजा दरगाह क्षेत्र निवासी मो. सैम अंसारी अपने गेमिंग कैफे पर मौजूद थे, तभी जब्बार, अरमान, शारुख सहित 4-5 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर सैम अंसारी को बाहर बुलाकर जमकर मारपीट की और कैफे के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की।

हमलावरों ने खुद को इलाके का दबंग बताते हुए पीड़ित को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो अंजाम और बुरा होगा, यहां तक कि कैफे में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस हमले में पीड़ित के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वह काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित के पास पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments