शाहजहांपुर, 30 अप्रैल 2026।
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रशीद अली खान (पीसीएस) के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 1994 बैच के पीसीएस अधिकारी रशीद अली खान ने जनपद शाहजहांपुर में तीन वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को लगातार बेहतर रैंक प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हुई।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने रशीद अली खान के उत्कृष्ट कार्य, प्रशासनिक दक्षता, सरल स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव ने जनपद की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments