जलालाबाद में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ।

Previous Post Next Post