Breaking News

हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, मदनापुर पुलिस को बड़ी सफलता


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मदनापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मदनापुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में अभियुक्त अजयभान सिंह एवं धनवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने वादिनी के पति के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटकर अपने घर के पास ले जाकर अजयभान सिंह ने तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को चन्दोखा तिराहा से शाम करीब 6:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments