शाहजहांपुर। जनपद में बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के प्रभाव को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, शाहजहांपुर के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से उनके कार्यालय में भेंट कर जनपद के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा।
रेडक्रॉस सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए समय रहते उन्हें लू से बचाव के उपायों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर बच्चों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनपद के सभी विद्यालयों को निर्देशित कर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम शीघ्र शुरू कराए जाएंगे।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी समय-समय पर विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्य एवं प्रबंधतंत्र की सहमति एवं स्वेच्छा से जादूगर के माध्यम से मैजिक शो कराकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाएगी, जिससे बच्चों और शिक्षकों को हीट वेव से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments