शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।
जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना खुदागंज पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।
थाना खुदागंज मिशन शक्ति टीम ने एक दंपति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया।
बताया गया कि पीड़िता अपने पति से अनबन के कारण काफी समय से मायके में रह रही थी।
मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया-बुझाया, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और साथ रहने को तैयार हो गए।
समझौते के बाद दोनों को सकुशल विदा किया गया।
यह कार्रवाई महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस की इस पहल से सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिला है।
इस सराहनीय कार्य में:
का विशेष योगदान रहा।
👉 मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments