ब्यूरो रिपोर्ट: तशरीफ़ अली
दिनांक: 02 अप्रैल 2026
किठौर/माछरा (मेरठ)। ब्लॉक माछरा के ग्राम बहरोड़ा में बृहस्पतिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा द्वितीय से प्रारंभ होकर पूरे गांव में निकाली गई, जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘स्कूल चलो-स्कूल चलो, कोई न छूटे इस बार’, ‘शिक्षा है सबका अधिकार’ और ‘हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है’ जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर पंचायत भवन और जामा मस्जिद होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि दिव्यांग, कचरा बीनने वाले तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों का निःशुल्क नामांकन कराया जाए।
अभिभावकों और ग्रामवासियों को जागरूक कर पूर्ण साक्षरता की दिशा में कदम बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य रहा।
इस अवसर पर पीएम श्री एवं प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा नं. 2 के प्रधानाध्यापक प्रेमचंद, उमेश कुमार, जावेद अली, रामकिशन, तशरीफ़ अली, नसीम खातून, मो. आरिफ, वैष्णव देवी, पूनम त्यागी, पवन कुमार, सुदीप कुमार, मनीषा कपूर, रुचि शर्मा, ताजुल मलूक, अकबर हुसैन, ए.आर.पी. सबा परवीन, इकबाल अहमद सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
0 Comments