शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।
नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ की भावनात्मक और उत्साहपूर्ण शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस एलईडी वैन के माध्यम से जनपद के गांव-गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हो। विद्यालयों में बच्चों का रोली-तिलक, मिष्ठान और पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि
“शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो किसी भी समाज और राष्ट्र की दिशा एवं दशा तय करती है।”
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे हर हाल में अपने बच्चों को स्कूल भेजें, क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में और प्रदेश में की मंशा है कि देश और प्रदेश शिक्षा के माध्यम से निरंतर प्रगति करे और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि यह अभियान केवल नामांकन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना इसका मुख्य उद्देश्य है।
सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम प्रियंका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय चौहान सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
👉 उद्देश्य:
‘स्कूल चलो अभियान’ का लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और हर बच्चे के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त हो।
शाहजहॉपुर
0 Comments