शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।
जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रोजा पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे इंटर कॉलेज ग्राउंड, रोजा से अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोमेन्द्र सिंह पुत्र सुखपाल, निवासी ग्राम ढकिया, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले भी शस्त्र अधिनियम और चोरी जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की पुष्टि होती है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
👉 पुलिस का संदेश:
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शाहजहॉपुर
0 Comments