शाहजहांपुर, 17 अप्रैल 2026।
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 21वीं सदी के सबसे बड़े और ऐतिहासिक निर्णयों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार अब साकार होने जा रहा है, जिससे नीतियों और निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।
वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है, जो लोकतंत्र को और सुदृढ़ करेगा। उन्होंने इसे आधी आबादी के अधिकारों की प्राप्ति बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह विधेयक संसद में भारी बहुमत से पारित हुआ, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं—उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, तीन तलाक कानून आदि—का भी उल्लेख किया गया और उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई तथा लोगों से 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर समर्थन दर्ज कराने की अपील की गई।
वक्ताओं ने कहा कि यह कानून करोड़ों महिलाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा और उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में अपनी सहमति जताते हुए महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments