[ जयंती विशेष / ग्राम पंचायत अपडेट ]
ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ की ग्राम पंचायत हसनापुर के चमर खेड़ा गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रावियांश विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
"शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा"
हसनापुर ग्राम पंचायत से भावी प्रधान पद प्रत्याशी मुजम्मिल नसीर ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि चाहे आप एक वक्त का खाना कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर जरूर चलाएं।
संघर्षों की गाथा: रावियांश विक्रम सिंह ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बाबा साहेब के जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि बाबा साहेब ने जिन कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की और देश को संविधान दिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वैचारिक क्रांति: कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ। ग्रामीणों ने मुजम्मिल नसीर और रावियांश विक्रम सिंह के विचारों की सराहना करते हुए समाज में एकता और शिक्षा की अलख जगाने का वादा किया।
"सच्ची खबर, गाँव की आवाज़ - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments