[ शिक्षा जगत / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ की सरोजनीनगर तहसील अंतर्गत बंथरा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बुधवार को घोषित परिणामों में गणित जैसे कठिन प्रश्नपत्र के बावजूद छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई इबारत लिखी है।
🌟 क्षेत्र के चमकते सितारे:
• अंश यादव (गुलाब खेड़ा): 88% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। किसान पिता दिनेश यादव ने इसे बेटे की कड़ी मेहनत और गुरुओं का आशीर्वाद बताया।
• मानवी गुप्ता 'पीहू' (बंथरा बाजार): 82% अंक हासिल कर अपने परिवार और रेड रोज पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित किया।
कोचिंग संस्थान में उत्सव: परिणाम आते ही छात्र अपने एजुकेशन कोचिंग संस्थान पहुँचे। यहाँ खुशी मैम और हिमांशु गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने व्यवस्थित तैयारी की थी। नियमित अभ्यास और समयबद्ध पाठ्यक्रम पूरा होना इस बड़ी सफलता का मुख्य आधार रहा।
उज्ज्वल भविष्य की कामना: सफलता से उत्साहित छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कोचिंग प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। बंथरा क्षेत्र में इन मेधावियों की उपलब्धि की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
"सत्य की शक्ति, युवाओं की प्रगति - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"
