स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 16 अप्रैल 2026। तहसील तिलहर क्षेत्र में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों के सापेक्ष आज प्रभावित किसानों को राहत राशि के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर मा० विधायिका जी द्वारा प्रभावित कृषकों को चेक प्रदान करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को शासन स्तर से राहत पहुंचाना प्राथमिकता है और किसी भी किसान को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे तथा किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
श्रेणी
शाहजहॉपुर

