शाहजहांपुर, 16 अप्रैल।
प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भावलखेड़ा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। प्रमुख सचिव ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। फार्मेसी कक्ष का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाओं का विवरण जाना तथा ड्रग लिस्ट के अनुसार दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
उन्होंने एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि मरीजों को समय से एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो रही है या नहीं। इस दौरान सभी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
सीएचसी पर प्रसव सेवाओं की भी समीक्षा की गई। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि केंद्र पर प्रतिदिन औसतन चार से पांच प्रसव कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्र की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments