शाहजहाँपुर, 17 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप 18 अप्रैल को शाहजहाँपुर जनपद के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 7:00 बजे गाजियाबाद से प्रस्थान कर लगभग 11:00 बजे गन्ना शोध संस्थान, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान मंत्री भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के क्रम में मंत्री रोजा मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे तथा विकास भवन में जिला प्रशासन के साथ समन्वय समिति की बैठक में भाग लेकर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
इसके अतिरिक्त मंत्री गन्ना संस्थान में आयोजित शिक्षा मित्र सम्मेलन में भी प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए उनका ठहराव रिलायंस गेस्ट हाउस में निर्धारित है।
19 अप्रैल को मंत्री कटरा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे थाना खुदागंज में निर्माणाधीन हॉस्टल/बैरक का निरीक्षण करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments