Breaking News

पारा में दर्दनाक हादसा: कुल्हड़ कट्टा पुल के पास अज्ञात वाहन ने दिव्यांग युवक को रौंदा; हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 

 

[ ब्रेकिंग न्यूज़ / लखनऊ ]

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ ✍️

कुल्हड़ कट्टा पुल, पारा | 23 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - क्राइम डेस्क

खनऊ के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़ कट्टा पुल के पास एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ रोड क्रॉस कर रहे एक दिव्यांग युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।


पीड़ित की पहचान: घायल युवक की पहचान गिरीश यादव (निवासी बस्ती) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरीश पैर से विकलांग थे और लखनऊ में अपनी बुआ के घर आए हुए थे।

त्वरित एक्शन: दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 6370 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस बुलाकर घायल गिरीश यादव को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।


पुलिसिया कार्रवाई:
• पारा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
• क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके।
• चश्मदीदों से भी वाहन के हुलिए के बारे में पूछताछ की जा रही है।

तेज रफ्तार वाहनों के कहर से पारा क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। "सच की आवाज वेब न्यूज" घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

"सच्चाई के साथ, हर पल आपके साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments