शाहजहाँपुर, 04 अप्रैल। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल को सतर्क एवं सक्रिय रहने, निरंतर भ्रमणशील रहने तथा जनसुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments