गेहूं क्रय केंद्रों का निरस्तीकरण, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में संचालित विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों में कार्मिकों की कमी के चलते कुछ केंद्रों को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित क्रय संस्थाओं के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा कार्मिकों के अभाव में केंद्रों को निरस्त किए जाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर विचार करते हुए निम्नलिखित गेहूं क्रय केंद्रों को अग्रिम आदेशों तक निरस्त किया गया है।

निरस्त किए गए प्रमुख क्रय केंद्रों में शामिल हैं:

  • रौजा मंडी-4 एवं रौजा मंडी-5 (सदर, भावलखेड़ा – विपणन शाखा)
  • एसएस लि० चांदापुर (सदर, ददरौल – पीसीयू)
  • बीपैक्स बरीखास शाखा नयागांव नरायनपुर (सदर, मदनापुर – पीसीएफ)
  • तिलहर मंडी-1 एवं तिलहर मंडी-2 (तिलहर – विपणन शाखा)
  • सीएमएस तिलहर शाखा (पीसीयू)
  • बीपैक्स लि० राजनपुर समिति भवन (खुदागंज – पीसीएफ)
  • बीपैक्स लि० रमापुर उत्तरी शाखा सारी नगला (यूपीएसएस)
  • केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार शाखा कंधरापुर (पीसीएफ)
  • बीपैक्स सण्डाखास समिति भवन एवं कुदिरना समिति भवन (यूपीएसएस)
  • बीपैक्स लि० बनासदेवी समिति भवन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

साथ ही संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को गेहूं क्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि संबंधित उच्चाधिकारियों एवं विभागों को भी प्रेषित कर दी गई है।

Previous Post Next Post