शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल 2026। जनपद में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 से समस्त विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश जनपद के सभी बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।
आदेश में संबंधित सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments