जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।
पारा निवासी विनय कुमार उर्फ शुभम कुमार (पंजीकरण संख्या: 0044/2026) को पुलिस टीम ने सुरक्षित ढूंढ निकाला। उपनिरीक्षक अमित चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत युवक को आशियाना क्षेत्र से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
युवक के सकुशल मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है।
इस कार्रवाई से पारा पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी एक बार फिर सामने आई है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments