शाहजहाँपुर।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी एवं अखिल भारतीय नौजवान सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद शाहजहाँपुर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश की आजादी के महान क्रांतिकारियों पं० रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाई गई है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
इसके साथ ही ज्ञापन में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, ओटीपी संबंधित समस्याओं और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहे असर को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर बंद होने के कारण बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं को स्थायी नियुक्ति और 20 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन देने, सभी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा, रोजगार की गारंटी, खाद्य पदार्थों की पारदर्शी जांच व्यवस्था, कर प्रणाली में सुधार, बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराने तथा ई-रिक्शा चालकों के लिए पंजीकरण, बीमा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई गंभीर समस्या बन चुकी है, जिस पर सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो युवाओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments