[ पुलिस बड़ी कामयाबी / खुदागंज ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर: थाना खुदागंज पुलिस को अपराध रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला: बीती 14 मार्च को ग्राम अकबरपुर निवासी रिंकू के विरुद्ध नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के संबंध में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान और साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई थी।
म्यूना पुलिया के पास से गिरफ्तारी: प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में गठित टीम लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। आज सुबह करीब 11:00 बजे म्यूना पुलिया से 100 मीटर पहले रास्ते पर घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त रिंकू (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के मनचलों और अपराधियों में कड़ा संदेश गया है।
नाम: रिंकू पुत्र ओमप्रकाश
उम्र: करीब 20 वर्ष
पता: ग्राम अकबरपुर, थाना खुदागंज, शाहजहाँपुर।
उ0नि0 श्री भूपेन्द्र कुमार एवं आरक्षी राहुल देव।
0 Comments