संगठन विस्तार के साथ चुनाव का ऐलान, व्यापार मंडल में नई रणनीति लागू

 

ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हाइडल मार्केट स्थित ए टू जेड कलेक्शन में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया, जिसमें विभिन्न इकाइयों से आए पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक व्यापार मंडल में सेक्टरवार नए प्रतिनिधि मंडल का गठन किया जाएगा। यह नई टीम पुराने पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार, मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। साथ ही आगामी संगठनात्मक चुनाव की घोषणा भी की गई, जिससे व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, जबकि डॉ. विजय पाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार हजेला का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक के अंत में नादरगंज इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दिलीप द्विवेदी, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, संगठन मंत्री सरदार हरजीत सिंह, सरोजिनी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार हजेला, महामंत्री डॉ. अवधेश कुमार सिंह, एयरपोर्ट व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश प्रताप दुबे, शिवम गुप्ता, नादरगंज प्रभारी अनीस खान बल्लू, महामंत्री महताब सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, अजय प्रजापति, शंकर अतानी, शिव जी सोनी, विनेश भरद्वाज, मनीष सिंह, नरेश रावत, सोमेश यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post