Breaking News

शाहजहांपुर: सदर बाजार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 12 अप्रैल 2026। सदर बाजार थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को फौजी मैरिज लान के पास से हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी मुख्तार अहमद की तहरीर पर सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसकी बहन को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज की। इसी क्रम में 12 अप्रैल को पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद उर्फ मुन्ना (42 वर्ष), निवासी मोहल्ला मक्कू बजरिया, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को समय करीब 3:30 बजे पकड़ा गया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध विनोद कुमार, उपनिरीक्षक नितिन कुमार, मुख्य आरक्षी शहनवाज आलम और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments