Breaking News

शाहजहाँपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री नरेन्द्र कश्यप, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रभारी मंत्री  नरेन्द्र कश्यप 18 और 19 अप्रैल को शाहजहाँपुर एवं सीतापुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 18 अप्रैल को गाजियाबाद से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे, जहां वे गन्ना शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

दोपहर में मंत्री रोजा मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे तथा विकास भवन में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त वे शिक्षा मित्रों के सम्मेलन में भी प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम शाहजहाँपुर में ही प्रस्तावित है।

19 अप्रैल को मंत्री कटरा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद थाना खुदागंज में निर्माणाधीन हॉस्टल/बैरक का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री सीतापुर के सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा लखनऊ मंडल के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, जनसंवाद और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments