शाहजहाँपुर।
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरेली मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित धार्मिक/सामाजिक कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी क्राइम, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस टीम ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया और ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments