Breaking News

बण्डा पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त दबोचे


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 26 अप्रैल। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना बण्डा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना बण्डा पुलिस को मुखबिर की सूचना पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी प्रमोद कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिंघापुर पनई, थाना बण्डा ने 25 अप्रैल 2026 को थाना बण्डा पर लिखित तहरीर दी थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रंग काला-बैंगनी पट्टी), रजिस्ट्रेशन संख्या UP 27 P 7538, हसनापुर चक्की स्थित समर जन सेवा केन्द्र के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की विवेचना एवं तलाश के दौरान थाना बण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ददिउरी मार्ग से अभियुक्त राजेश पुत्र कालिका प्रसाद निवासी ग्राम इन्दलपुर थाना बण्डा तथा हरिओम पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम इन्दलपुर थाना बण्डा को दिनांक 26 अप्रैल 2026 को समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 24 वर्षीय राजेश पुत्र कालिका प्रसाद तथा 22 वर्षीय हरिओम पुत्र कालीचरन शामिल हैं। दोनों निवासी ग्राम इन्दलपुर, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर हैं। पुलिस के अनुसार दोनों का पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक अमर कान्त सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह तथा कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments