ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं, लेकिन कामता क्षेत्र में ई-रिक्शों का अव्यवस्थित संचालन जाम का बड़ा कारण बनता जा रहा है।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के दिशा-निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में स्थिति में खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कामता क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर सवारियां भरते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और लंबा जाम लग जाता है।
राहगीरों का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों का यह “मकड़जाल” पूरे दिन बना रहता है, जिससे आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी जाम के कारण देरी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस तरह नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments