ब्यूरो रिपोर्ट रेहान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। शहर की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है, जहां क्वीन मैरी अस्पताल से मूंगफली मंडी जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। विशेष रूप से ई-रिक्शा चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिनके वाहन गड्ढों में फंसकर कई बार पलट जाते हैं, जिससे सवारियों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।
दुकानदारों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और पानी भरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रास्ता समझ नहीं आता, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments