जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा पूर्वी जोन के थानों पर पंजीकृत अपराधों की समीक्षा के लिए मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में पूर्वी जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, महिला सुरक्षा को मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments