Breaking News

फॉरेंसिक जांच के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने बनाई नई पहचान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों की वैज्ञानिक जांच को मजबूत करने के लिए फॉरेंसिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश के 75 जनपदों के लिए केवल 4 फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) उपलब्ध थीं, जबकि वर्तमान में इनकी संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पास अब अपना फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट भी है, जिससे वैज्ञानिक जांच व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में छह नई ए-ग्रेड फॉरेंसिक साइंस लैब भी स्थापित की जा रही हैं, जिससे अपराधों की जांच और अधिक तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी हो सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए बड़े जनपदों में 3 मोबाइल फॉरेंसिक वैन तथा छोटे जनपदों में 2 मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ये मोबाइल यूनिट घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल साक्ष्य संकलन और वैज्ञानिक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक संसाधनों का लगातार विस्तार कर रही है।

Post a Comment

0 Comments