विशेष संवाददाता: लखनऊ
लखनऊ: राजधानी के थाना माल क्षेत्र के ग्राम ककराबाद में घरेलू विवाद के चलते एक महिला और उसकी ननद के साथ मारपीट और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़िता सीमा पत्नी सर्वेश के अनुसार, घटना बीते 29 मार्च 2026 की है। पीड़िता ने अपने निजी उपयोग के लिए घर की छत पर लकड़ियाँ सुरक्षित रखी थीं। आरोप है कि उसके देवर रवि, विशाल और अमन (पुत्रगण महेश) बिना अनुमति उन लकड़ियों को जला रहे थे। जब सीमा ने इसका शांतिपूर्ण विरोध किया, तो तीनों आगबबूला हो गए और सरेराह भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे।
शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने सीमा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर जब पीड़िता की ननद नीलम बीच-बचाव करने पहुँची, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय विशाल की माता ने उकसाते हुए कहा कि "इन्हें बांका मार दो, सब निपटा लिया जाएगा", जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।
पीड़िता ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन 04 अप्रैल 2026 तक इस मामले में कोई ठोस वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है। न्याय न मिलने से हताश पीड़िता ने अब दोबारा प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है।
#LucknowNews #ThanaMal #CrimeAgainstWomen #UPPolice #LucknowPolice #JusticeForSeema #SachKiAwaz
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments