शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सुरेश कुमार खन्ना का जनपद शाहजहाँपुर का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी दिनांक 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को अपराह्न 03:30 बजे लखनऊ स्थित 10 कालीदास मार्ग से स्टाफ कार द्वारा वाया सीतापुर प्रस्थान करेंगे। सायं 06:20 बजे जनपद शाहजहाँपुर आगमन होगा। इसके उपरांत सायं 06:30 बजे अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद में आगमन करेंगे।
सायं 07:30 बजे भारत रत्न स्व० अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में आयोजित “सुरों की धार चालीस के पार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम वरिष्ठ (सीनियर सिटीजन) गायकों की विशेष प्रस्तुति पर आधारित है, जिसका आयोजन वरिष्ठ कला एवं संस्कृति कर्मी डॉ. शरद राही द्वारा किया जा रहा है।
रात्रि 08:30 बजे मंत्री जी रैली ग्राउंड, साउथ सिटी (बरेली मोड़) स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सावन कृपाल कहानी मिशन के परमपूज्य संत राजिन्दर सिंह जी महाराज द्वारा आयोजित सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके पश्चात घण्टाघर स्थित सुभाष टावर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।
रात्रि में मंत्री जी का स्थानीय कार्यक्रम एवं विश्राम 6, दीवान जोगराज में निर्धारित है।
अगले दिन 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को प्रातः 06:30 बजे शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 09:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
जनपद प्रशासन द्वारा मंत्री जी के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments