परिवार परामर्श केंद्र में सुलझा विवाद, दम्पत्ति को कराया गया पुनः एकजुट


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 13 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आज आयोजित बैठक में कुल 25 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिसमें एक दम्पत्ति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण करते हुए उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी कराया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस परामर्श सत्र में थाना कटरा क्षेत्र से संबंधित एक दम्पत्ति को बुलाया गया, जिनका विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था। आपसी मतभेद के चलते पत्नी पिछले दो माह से अपने मायके में रह रही थी और उसने पति पर खर्च न देने तथा मारपीट करने के आरोप लगाए थे।

परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और उन्हें समझाइश दी गई। परामर्श के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दम्पत्ति को सकुशल विदा किया गया।

इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र मधु यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post