सुशांत गोल्फ सिटी थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर डीसीपी साउथ सख्त

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार एवं हवालात सहित थाने की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

डीसीपी ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड के सही रख-रखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जिम्मेदारी बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Previous Post Next Post