ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशन एवं एडीसीपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में टीआई महानगर द्वारा हनुमान सेतु तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
0 Comments