शाहजहांपुर। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थानों को उच्चीकृत कर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का स्वरूप दिए जाने के बाद अब इसके प्रथम कुलपति की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन जिलाधिकारी शाहजहांपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में शिक्षक संघ ने मांग की है कि नवगठित विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में ऐसे वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षाविद की नियुक्ति की जाए, जो संस्थान से गहराई से जुड़ा हो तथा मुमुक्षु आश्रम की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक परंपराओं से भली-भांति परिचित हो।
शिक्षक संघ का मानना है कि विश्वविद्यालय की सुदृढ़ नींव रखने एवं उसे गति देने के लिए ऐसे कुलपति का चयन आवश्यक है, जो संस्था की मूल भावना को समझते हुए उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि आश्रम की परंपरा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित रही है, जिसे बनाए रखना बेहद जरूरी है।
ज्ञापन में यह भी अपेक्षा जताई गई है कि शासन स्तर पर इस विषय में गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस पहल को लेकर शिक्षकों में उत्साह का माहौल है और वे विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रो. आदित्य सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. पूजा बाजपेई, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाली, व्याख्या सक्सेना, मृदुल शुक्ला, पोथीराम, डॉ. पदमजा मिश्रा, डॉ. दीपक दीक्षित, डॉ. संदीप दीक्षित सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments