Breaking News

थाना तिलहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। साथ ही विभिन्न बैंक एवं एटीएम केंद्रों तथा उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments