शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना पुवायाँ पर तहरीर दी गई थी, जिसमें उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान 20 मार्च 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा उसके बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई।
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ागाँव-खुटार हाईवे स्थित फ्लाईओवर के पास से वांछित अभियुक्त दीपक उर्फ टायमपास पुत्र बेचेलाल, निवासी ग्राम बितौनी थाना पुवायाँ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में था।
अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 155/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments