शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल 2026। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई है।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में शाहजहाँपुर पुलिस ने प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को दंडित कराया।
मामले में थाना कटरा पुलिस, मॉनीटरिंग सेल एवं अभियोजन विभाग के समन्वय से माननीय न्यायालय एडीजे-07 में साक्ष्यों एवं गवाहों को प्रस्तुत कर मजबूत पैरवी की गई। इसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया।
वर्ष 2020 में थाना कटरा क्षेत्र में दोनों अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं साक्ष्य प्रस्तुति के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को कठोर सजा दिलाना प्राथमिकता है, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments