[ एक्सक्लूसिव / क्राइम रिपोर्ट ]
ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UPSTF) को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने एक सटीक सूचना के आधार पर सुलतानपुर जनपद के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर घेराबंदी कर दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
करोड़ों की बरामदगी: पकड़े गए अभियुक्तों के पास से कुल 15.20 कुंतल अवैध गांजा बरामद हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत लगभग 3.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्कर इस भारी खेप को खपाने की फिराक में थे।
• नासिर: निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
• वर्षआर्या: निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
जांच और नेटवर्क: एसटीएफ की पूछताछ में अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। फिलहाल दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
STF की इस बड़ी कामयाबी से मादक पदार्थों के सौदागरों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। हाईवे पर हुई इस कार्रवाई के दौरान बंधुआ कला पुलिस टीम का भी सहयोग रहा।
"अपराध पर एसटीएफ का प्रहार - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"
