[ पुलिस कार्रवाई / काकोरी ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना काकोरी पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शीतला माता मंदिर के पास खुलेआम शराब की बिक्री कर रहे थे।
पीआरवी 6378 से मिली सूचना पर उ0नि0 अंकित यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दबिश देकर देशी ठेका हाता हजरत साहब के पास से दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 35 अदद विंडीज पाउच (देशी शराब) बरामद किए गए।
अभियुक्तों का विवरण: गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम कुमार कश्यप (51 वर्ष) और रवि कुमार रावत (25 वर्ष), निवासी काकोरी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी शराब बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके।
कानूनी कार्रवाई: काकोरी पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 164/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में उ0नि0 अंकित यादव, का0 अजीत कुमार, का0 गौरव भदौरिया और का0 अमित बाबू शामिल रहे।
"नशा मुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य - सच की आवाज वेब न्यूज"
