स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 02.05.2026
शाहजहाँपुर। रेलवे पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के आदेशानुसार तथा आईजी रेलवे व पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी शाहजहाँपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
दिनांक 02 मई 2026 को थाना जीआरपी शाहजहाँपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 16/2026 धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विजय यादव पुत्र नेत्रपाल उर्फ कल्लू, निवासी सहमतगंज गौटिया, थाना सदर बाजार, जिला शाहजहाँपुर (उम्र करीब 20 वर्ष) को रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर (एनईआर) के प्लेटफॉर्म नंबर 7, पोल नंबर 82/21(A) के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी हुआ एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों के मोबाइल एवं सामान चोरी करता है।
बरामदगी का विवरण:
- 01 अदद मोबाइल फोन (आईफोन 16 प्रो)
आपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 16/2026 धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
- मु0अ0सं0 686/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उ0नि0 अजीत सिसौदिया, चौकी प्रभारी रोजा, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
- एएसआई संजय कुमार, आरपीएफ पोस्ट शाहजहाँपुर
- कां0 आदेश कुमार, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
- कां0 पुष्पेन्द्र सिंह, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
- कां0 नरेन्द्र कुमार, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
- कां0 संजय सिंह, आरपीएफ पोस्ट शाहजहाँपुर

0 Comments