जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार की टीम ने स्ट्रीट लाइट पोल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शालीमार 'वन वर्ल्ड' के स्टील यार्ड से 72 पोल चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है।
पुलिस टीम ने बंधा रोड, बाघामऊ के पास से अंजीत रावत (23 वर्ष) और शोभित यादव (19 वर्ष) को धर दबोचा। इनके पास से:
- 01 अदद एल्युमिनियम स्ट्रीट लाइट पोल (कीमत करीब 25,000 रु.)
- घटना में प्रयुक्त वाहन (संख्या- UP 32 QX 9153) सीज।
7 अन्य आरोपी अभी भी फरार: जांच के दौरान सामने आया कि इस गिरोह ने कुल 72 पोल चोरी कर कबाड़ियों को बेचे हैं। मामले में अंशु राजपूत, कुनाल, आर्यन, पवन गौतम, आयुष, प्रिंस और रमन फिलहाल फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने वांछित घोषित किया है।
दागी रहा है इतिहास: पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। अंजीत रावत पर पहले से आलमबाग थाने में दुष्कर्म और रंगदारी का मामला दर्ज है, वहीं शोभित यादव पर गोमतीनगर विस्तार में ही गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज है।
इस सफल कार्यवाही में उ.नि. मिथिलेश सिंह (विवेचक), उ.नि. गौरीशंकर चौबे, उ.नि. संदीप कुमार और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
"अपराधियों पर लखनऊ पुलिस का प्रहार - सच की आवाज वेब न्यूज"
