Breaking News

सीएम योगी ने किया जनगणना-2027 का शुभारंभ; बोले- 'जनगणना केवल गणना नहीं, बल्कि समावेशी विकास का सशक्त आधार'


[ महाभियान का आगाज: जनगणना 2027 | उत्तर प्रदेश ]

ब्यूरो रिपोर्ट: योगेंद्र सिंह यादव (स्टेट ब्यूरो हेड), उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ | 07 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - विशेष कवरेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी लखनऊ में 'जनगणना-2027' के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने डिजिटल इंडिया के संकल्प को दोहराते हुए नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में भागीदार बनने की अपील की।

जनगणना कार्यक्रम की समय-सीमा:
स्व-गणना (ऑनलाइन): 07 मई से 21 मई, 2026 तक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।
फील्ड कार्य: 22 मई से 20 जून, 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपन्न करेंगे।

विकास का रोडमैप: मुख्यमंत्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और समावेशी विकास का खाका तैयार करने में सहायक होते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी जानकारी पूरी तरह तथ्यात्मक और सही दें, ताकि विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने इस कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुचारू संपादन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

डिजिटल पहल का लाभ:
इस बार 'स्व-गणना' की सुविधा से प्रक्रिया न केवल पारदर्शी होगी, बल्कि नागरिकों का समय भी बचेगा। प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पोर्टल का लाभ उठाने की अपील की है।

"सच की आवाज वेब न्यूज़" प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी हर बड़ी पहल को आप तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

"सशक्त प्रदेश, सटीक जनगणना - सच की आवाज वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments