[ मर्डर मिस्ट्री / लखनऊ पुलिस ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत अशरफ नगर में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में गठित तीन टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अनिल यादव के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक चापड़ और खून से सनी हुई ईंट बरामद की है।
हत्या की वजह - अवैध संबंध: पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अनिल यादव ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसकी मां और मृतक सूरज के बीच पिछले 3 साल से प्रेम संबंध थे। करीब 2 महीने पहले अनिल ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे उसने सूरज की हत्या का प्लान बनाया।
वारदात का तरीका: अनिल ने अपने नाबालिग चाचा के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने सूरज के सिर पर चापड़ और ईंट से तब तक ताबड़तोड़ वार किए, जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई। पुलिस ने नाबालिग सहयोगी को भी संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
"अपराध पर प्रहार, त्वरित न्याय - सच की आवाज वेब न्यूज"
