[ हापुड़ पुलिस कार्रवाई / धौलाना ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हिंसा में संलिप्त 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मु0अ0सं0 151/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाहिद, मेहताब और नौशेर को देहरा झाल कच्ची नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 5 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
शांति व्यवस्था पर जोर: जनपद हापुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। पत्थरबाजी और बमबारी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान चला रही है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है। "सच की आवाज वेब न्यूज" समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है।
"सद्भाव बनाए रखें, कानून का साथ दें - सच की आवाज वेब न्यूज"
